मदुरै में प्रवासियों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड शुरू होगा 9 से

दिनेश सालेचा, INN/Madurai, @Infodeaofficial

दुरै नार्थ इन्डियन वेलफेयर एसोसीएशन ( मनिवा) के तत्वाधान में मदुरै प्रवासी राजस्थानी एवं उत्तर भारतीय परिवारों के लिए वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए मदुरै स्थित होटल सुप्रीम में 9 जुलाई को आइसोलेशन वार्ड शुरू किया जा रहा है।

मनिवा अध्यक्ष हुकुमसिंह दहिया ने बताया कि शहर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मनिवा की आपात मिटिंग बुलाकर कुछ ख़ास निर्णय लिए गए प्रवासी परिवारों के लिए अलग से हेल्थ स्टक्चर व् आइसोलेशन वार्ड शुरू किया जाए।

कमेटीया गठित की गई हाई पॉवर कमेटी, मैनेजमेंट कमेटी, वित्तीय व्यवस्था कमेटी, मेडिकल्स कमेटी आदि। आज तमिलनाडु सरकार के मदुरै कोविड़ 19 के अधिकारियो द्वारा जगह का निरक्षण करके अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया की आइसोलेशन सेंटर में एम्बुलेंस, संक्रमितो के उपचार के लिए इंफास्टक्चर, चिकित्सको की टीम, साथ ही आइसोलेशन सेंटर में पीड़ितों के लिए काढ़ा,स्वस्थीय वर्दक भोजन भी उपलब्ध कराया जायेंगा।

इस सेंटर में गुरूवार को काम भी शुरू कर दिया जायेगा। तमिलनाडु में यह पहला प्रवासियों का आइसोलेशन सेंटर होगा ।

1 Response

  1. पारसमल मुथा says:

    दिनेशजी आपका काम सराहनीय है। हर खबर तुरंत पहुंचते हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *