पालक्काड आरपीएफ ने जब्त की 9.92 किलो चांदी की सामग्री

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

केरल के पालक्काड स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने एक युवक के पास से करीब पांच लाख रुपए की चंादी की सामग्री बरामद की है। रोहित कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम मंगलवार को स्टेशन पर ड्यूटी कर रही थी। ट्रेन संख्या 16527 स्टेशन पर आई ही थी कि उसमें उतरे कदीरेशन (43) नामक व्यक्ति पर पड़ी।

कदीरेशन तमिलनाडु के सेलम के तिरुवाकोउदनूर का रहने वाला है। वह अपने हाथ में एक बैग लेकर ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर जा रहा था। उसकी गतिविधियां आरपीएफ के कर्मियों को संदिग्ध लगी तो उन्होंने उससे पूछा बैग में क्या है।

इसका उसने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया, इससे पुलिस का शक और बढ़ गया। उन्होंने बैग की तलाशी शुरू कर दी। बैग की तलाशी में पाया गया कि उसमें ९.९२ किलो चांदी की सामग्री थी जिसकी बाजार में कीमत 4,16,000 रुपए है।

उसके पास इस सामग्री के कोई वैध दस्तावेज भी नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने चांदी के सामान को जब्त कर लिया। कदीरेशन और जब्त सामान को राज्य के आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *