आरपीएफ ने दर्ज किए टिकट फर्जीवाड़े के 32 मामले

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037
दक्षिण रेलवे आरपीएफ समय-समय पर टिकट फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाती रहती है। ऐसा ही 28 से 30 अगस्त सभी छह डिवीजनों में अभियान चलाया गया जिसमें जांच के दौरान 32 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 279 लाइव टिकट जब्त किए गए जिनकी कीमत 3, 89, 446 रुपए थी।
इनमें से 621 एक्सपायरी डेट के टिकट थे जिनकी कीमत 12,71,393 रुपए है और 892 ई-टिकट भी जब्त किए गए जिनकी कीमत 16,52,840 रुपए है।
इस अभियान के दौरान आरपीएफ ने मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयु आदि भी जब्त किए। सभी ३२ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

