वीआईटी एवं न्यूयार्क स्टेट विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक समझौता

सुरेश मुर्ति, आईआईएन/वेलूर, @Infodeaofficial

काटपाडी स्थित वीआईटी विश्वविद्यालय में अमेरिका के न्यूयार्क स्टेट विवि व वीआईटी के बीच शैक्षणिक समझौता हुआ। समझौता के तहत दोनों विश्वविद्यालय के सहयोग से अनुसंधान केन्द्र, चालक रहित वाहनों के संचालन पर एक साथ विद्यार्थीगण शोध करने एवं मास्टर डिग्री की पढ़ाई साढ़े तीन साल वेलूर वीआईटी में और अढ़ाई साल न्यूयार्क स्टेट विवि में करेंगे।

इसके लिए 50 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए है। वीआईटी विवि के कुलपति जी.विश्वनाथन एवं न्यूयार्क स्टेट विवि के अध्यक्ष श्रीहरि ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर न्यूयार्क स्टेट विवि के प्रोफेसर ढिल्लन, वीआईटी उपाध्यक्ष शंकर विश्वनाथन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *