निजी एवं कॉर्पोरेट स्कूल और कॉलेज को शुल्क वसूलने की मनाही

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

स्कूलो की मनमानी के खिलाफ क्षेत्रीय निरीक्षण अधिकारी कार्यालय के बहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेताओ ने ऑनलाइन क्लास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नेल्लोर में ऑनलाइन क्लास के नाम से शुल्क वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल और कॉलेज के मालिक अभिभावकों पर शुल्क भरने के लिए दबाव डाल रहे है।

इस पर अधिकारियो की चुप्पी को लेकर एबीवीपी ने अधिकारियो से शिकायत की। शिकायत के बावजूद स्कूल और कॉलेज के मालिक अपनी मनमानी कर रहे है। जिसके बाद प्रशासन पर दवाब बनाने के लिए प्रदर्शन शुरू किया गया।

जिसके बाद क्षेत्रीय निरीक्षण अधिकारी मल्याद्रि चौदरी ने करवाई का आश्वाशन दिया की अगर आगे से किसी भी तरह की ऑनलाइन क्लास या अभिभावकों से शुल्क वसूलने की शिकायत आयी तो स्कूल व कॉलेज पर करवाई की जाएगी और उन्होंने कहा की इन सभी को एक सरकारी नोटिस भी भेजा जायेगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने नए नियमो के तय होने तक किसी भी निजी और कॉर्पोरेट स्कूल और कॉलज को शुल्क ना वसूलने को कहा। राज्य में निजी और कॉर्पोरेट स्कूल द्वारा ऑनलाइन क्लास पर शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमुलु सुरेश ने कहा की ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित नहीं की जानी चाहिए।

कोरोना के मद्देनजर स्कूल वर्ष का अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। लेकिन उन्हें यह पता चला है कि कुछ निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं जो की गलत है। कुछ स्कूल और कॉलेज शुल्क भी वसूल कर रहे है।

उन्होंने कहा की जब तक सरकार का किसी तरह का आदेश नहीं मिल जाता किसी भी स्कूल या कॉलेज को शुल्क वसुआलने की इजाजत नहीं है अगर कोई ऐसा करता है तो उसपर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *