आशावादी विचारों के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी

शासुन बाजार का आयोजन

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18 

श्री शंकरलाल सुन्दरबाई शासुन जैन महिला महाविद्यालय के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ शाबस की ओर से कालेज परिसर में शनिवार को शासुन बाजार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेचुरल्स की संस्थापक वीना कुमारावेल ने शासुन बाजार का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में कुमारवेल ने उद्यमिता एवं आज की महिलाओं के बीच इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि उद्यमी होना अच्छी बात है। साथ ही उन्होंने एक उद्यमी के रूप में अपने अनुभव बांटे। उन्होंने छात्राओंं को उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय के पहले चरण में कठिनाइयां आती हैं लेकिन हमें आशावादी विचारों के साथ आगे बढऩा चाहिए।

आज महिलाएं जुनून के साथ उद्यमशीलता को अपना रही हैं। आज के परिदृश्य में बड़े अवसर हैं। जुनून के साथ युवाओं को यह भी समझना होगा कि बाजार की जरूरतें क्या हैं? मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के सचिव अभयकुमार श्रीश्रीमाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा भारत से गरीबी को केवल नवोदित उद्यमियों के प्रयासों से ही हटाया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहित किया कि वे हमेशा अपने विजन का अनुसरण करें। इस मौके पर एसोसिएट सचिव अशोक मेहता भी उपस्थित थे।

प्रिंसीपल डा.एस.पद्मावती ने विद्यार्थियों को उनके अभिनव प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने अपील की कि विद्यार्थी कालेज में दिए गए प्लेटफार्म का जीवन में आगे बढऩे के लिए उपयोग करें।

शासुन बाजार में करीब 500 विद्यार्थियों की टीम ने 101 स्टाल का संचालन किया। एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों तथा पूर्व विद्यार्थियों ने स्टाल लगाए। इसके अलावा बाजार में इन्टरटेन्मेंट जोन तथा फूड स्टाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *