हिन्दी दिवस पर आयोजित की अंतर्विभागीय प्रतियोगिता

शासुन कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18 

टी.नगर स्थित श्री शंकरलाल सुंदरबाई शासुन जैन महिला महाविद्यालय ने हाल ही हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय नवरात्रि रखा गया।

इसी के साथ हिंदी वर्कशॉप भी हुई जिसकेअंतर्गत ए.जी.एस. कार्यालय की हिन्दी अधिकारी डॉ. सुधावल्ली की ओर से कार्यालयीन हिंदी पर भाषण का आयोजन हुआ।

उन्होंने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार में हिंदी की उपयोगिता और नौकरियों में हिन्दी की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह का संयोजन हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. हर्षलता शाह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *