पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की 71वि जन्मजयंती मनाई गयी

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

राज्य भर में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की 71वि जन्मजयंती मनाई गयी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइस जगन मोहनरेड्डी ने अपने पिता के जन्मदिन को रैतू दिवस (किसान दिवस) के तौर पर मानने का फैसला लिया है।

इस मौके पर नेल्लोर शहर के गाँधी भोम्मा सेण्टर के पास राज्य के जलसंसाधन मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव ने वाईएस राजशेखर रेड्डी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा की वाईएस राजशेखर रेड्डी ने राज्य की जनता और किसानो के लिए कई सारी लाभकारी योजना का शुभरम्भ किया था।

आज उन्ही योजनाओ को उनके बेटे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने फिर से शुरू किया है।

राज्य की जनता खुश रहे और किसान के चहेरे पर मुस्कराहट बनी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लाभकारी योजनाओ को शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *