महिला पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में दो पर केस दर्ज

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

नेल्लोर जिले में मंगलवार रात को आत्मकूर की महिला एस आई के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वोलन्टर पर मामला दर्ज कर करवाई की गयी।

मंगलवार रात को ज़िले के आत्मकूर में रात को नाकेबंदी कर वाहनों की जाँच कर रहे थे। उसी दौरान नशे में धुत वॉलंटियर किरण और गंगाधरराव ने वहा से गुजर रहे थे।

ड्यूटी पर तैनात महिला एस.आई ने जब उन्हें रोका तो वे लोग एसआई को गालिया देने लगे और उनपर हमला करने का भी प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोका और दोनों को हिरासत में ले पुलिस थाने ले गए।

इस पूरी घटना का वीडियो पुलिस वालो ने तैयार कर लिया और बुधवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर तुरंत करवाई के आदेश दिए। किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी को भी नहीं छोड़ा जायेगा।

पुलिस विभाग महिलाओ की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे रहेगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर केस दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *