पन्नीरसेल्वम ने येडियूरप्पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037
एआईएडीएमके के समन्वयक और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने बी एस येडियूरप्पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर सोमवार को बधाई दी और दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का भरोसा जताया।
उन्होंने भरोसा जताया कि शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री बने येडियूरप्पा कर्नाटक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, अपनी और अन्नाद्रमुक पार्टी की ओर से मैं आपको कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने पर तहेदिल से बधाई देता हूं।
मुझे उम्मीद है कि आप अपने चौथे कार्यकाल में कर्नाटक को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। पन्नीरसेल्वम ने कहा, मुझे भरोसा है कि आपके कार्यकाल में दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और अधिक मजबूत होंगे, जो हमारे राज्यों के विकास में हितकारी होगा।

