जीतो का युवा उद्यमियों के लिए ‘स्टार्ट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलूरु, @Infodeaofficial
जैन समाज के वैश्विक संगठन जैन इंटरनेशनल ट्रेड आॅर्गेनाइजेशन (जीतो) के बेंगलूरु चेप्टर द्वारा यहां के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में ‘स्टार्ट 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा ने इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए इस कार्यक्रम के प्राथमिक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा व्यापारी वर्ग को उनके व्यापार के सबसे सरल तरीके से योजना बनाने में मदद करना है।
महामंत्री दिनेश बोहरा ने जीतो के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व पैनलिस्ट व अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों में सीए संजय धारीवाल, एडवोकेट मुकेश सुराणा, उद्यमी विकास गुलेच्छा, हितेश पालरेचा, वाईस चेयरमैन विनोद जैन व तुषार बाफना के सानिध्यता में संपन्न हुई। जीतो आईटीबीटी समिति के संयोजक एवं मुख्य वक्ता श्रीपाल बच्छावत ने डिजिटल प्रेजेंटेशन से सरल तकनीक का उपयोग करने वाली माइंड मैपिंग तकनीक को समझाया।
उन्होंने यह भी बताया कि नियोजन सिर्फ पर्याप्त नहीं है, इसे सही परिपेक्ष्य में अपने ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करना होगा। जीतो के सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि युवा उद्यमी अपने व्यवसाय संबंधित एक शानदार विषय प्रस्तुति के लिए कैसे पोस्टर, क्लाउड टेलीफोनी, सीआरएम का सदुपयोग, ग्लोबलिंकर जैसी सेवाएं, फाइवर और वीडियो निर्माण जैसी आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करने का ज्ञान हासिल किया जा सकता है।
हितेश पालरेचा, दीपक श्रीश्रीमाल, अक्षय ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए। दिनेश बाफना ने संचालन किया। जीतो अपैक्स के राजेन्द्र गांधी, अशोक नागोरी, जीतमल जैन, वाईस चेयरमैन ललित करबावाला, संजय सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता व महेश नाहर आदि ने सभी वक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह की सफलता में महावीर खाण्टेड, प्रकाश भोजाणी व लादूलाल जैन ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। सज्जनराज मेहता ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

