उमा माहेश्वरी हत्याकांड में चाहिए इंसाफ : कनिमोझी

तिरुनेलवेली. पूर्व शहर मेयर उमा माहेश्वरी के परिजनों से लोकसभा सांसद कनिमोझी ने शनिवार को मुलाकात कर सांत्वना दी। पिछले मंगलवार को उमा महेश्वरी, उनके पति मुरुगशंकरन व नौकरानी मारी की हत्या कर दी गई थी।

शहर के रेड्डीयारपट्टी स्थित पूर्व मेयर के आवास पर कनिमोझी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। वहां उमा और उनके पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कनिमोझी ने उमा माहेश्वरी की बेटियों कार्तिका व प्रिया से मुलाकात कर उनको ढाढ़स बंधाया। लोकसभा सांसद वहां से नौकरानी मारी के घर गई और परिजनों से मिली।

उन लोगों को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से वार्ता में कनिमोझी ने कहा हमें उमा माहेश्वरी हत्याकांड में इंसाफ चाहिए। तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था बदहाल का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *