राजोरिया में हुई फायरिंग भारतीय फौज ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

गुंजन माहोर, INN/Gwalior, @Gunjan44982393

पाकिस्तानी सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच बनी एलओसी पर बुधवार और गुरुवार को अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना दहशतगर्दों को कश्मीर में प्रवेश दिलाना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एलओसी पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी।

पकिस्तान ऐसी हरकते हमेशा करता रहता है ताकि किसी तरह से ध्यान भटकाकर आतंकी घुसपैठ करने की कोसिस करता है। पाकिस्तानी फ़ौज ने राजौरी, पुंछ, मंजकोटे, कैरी, बालाकोट और कठुआ जिले में रात को गोलाबारी की।

बुधवार को पाकिस्तान ने छोटे और बड़े हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि उनका निशाना राजोरिया के सीएम पर भी था। राजोरिया के सीएम पर फायरिंग के समय भारत का एक जवान उन्हें बचाते समय शहीद हो गया।

न्यूज़ एजेंसियों के खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कई बार भारत के एलओसी के पास स्थित गांव व स्कूलों पर पहले भी हमला किया है।

जैसे ही हिंदुस्तान की सेना को इस हमले के बारे में पता चला, वैसे ही उन्होंने अपने सेना और सैनिक दलों को तैयार कर अपने जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के इरादों पर पानी फेर दिया।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना की गोलाबारी का जवाब देते हुए पाकिस्तान की राजोरिया में स्थित कई चौकिया ध्वस्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *