महानगर के बड़े अस्पताल के 90 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

INN/Chennai, @Infodeaofficial

10 दिनों में लगभग 80-90 डॉक्टरों के कोरोनावायरस परिक्षण कराये गए और इस जांच के नतीजे में ये सभी डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए है।

यह संख्या कोविड-19 का इलाज करने वाले डॉक्टरों की को छोड़कर अन्य विभिन्न विभागों के हैं। यह हालत तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के सबसे बड़े अस्पताल राजीव गाँधी सरकारी अस्पताल की है।

अस्पताल सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर विभिन्न स्थानों से लगभग 300 डॉक्टरों को अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

अस्पताल में 500 कोविड-19 के विशेष बीएड है और एक या दो दिन में इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

यहाँ काम कर रहे डॉक्टर बताते है की हमे लगभग तीन महीने हो चुके है जो हमने अपने परिवार से ढंग से बात नहीं की।

हमारी बात केवल व्हाट्सप्प पर ही हो पति है। इन डॉक्टरों को अयनावरम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *