कोरोना के क्रम तोड़ने के लिए किए जा रहे है बहुआयामी उपाय: विजय भास्कर
तमिलनाडु के स्वस्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने चेन्नई में कोरोना जांच के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की

INN/Chennai, @Infodeaofficial
चेन्नई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके क्रम तोड़ने के लिए बहुआयामी उपाय किए जा रहे है। इसी बहुआयामी उपाय के तहत आज विशेष वाहन सेवा की गयी। यह वाहन हर गली मोहल्ले में जाकर कोरोना की टेस्टिंग करेगा।
चेन्नई में आज इस वाहन सेवा की शुरुआत के मौके पर सवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए तमिलनाडु के स्वस्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने कहा की कोरोना के क्रम को तोड़ने के लिए हमें लोगों के मदद की भी काफी जरुरत है।
सरकार अपनी ओरसे हर वह प्रयास कर रही है जिससे की इस बीमारी पर लगाम लगाया जा सके। हमने हर वह इंतज़ाम कर रखे है जिससे की इस महामारी से ग्रसित लोगों का इलाज कर उन्हें ठीक किया जा सके, इसके लिए सबसे जरुरी है की हम अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दे। ।
हमें ऐसा भोजन करना चाहिए जिससे की हमरे शरीर की रोगनिरोधक क्षमता बढे। उन्होंने बताया की आज लगभग 2,000 नर्सों को नौकरी का आदेश दिया गया है। उन्हें चेन्नई के कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में नियुक्त किया गया ह।
पिचले कुछ दिनों में मीडिया में खबरे चल रही थी की चेन्नई में कोविड से लड़ रहे मरीजों के लिए बिस्तर नहीं है पर ऐसी कोई बात नहीं है। चेन्नई के सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रयाप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध है।
इस माहौल में हम लोगों और मीडिया से अपेक्षा करते है की वह नकारात्मक प्रचार न करे। अगर वह हमारी मदद नहीं कर सकती तो परेशानी न बढ़ाए। तमिलनाडु में 6 लाख 40 हजार लोगों पर कोरोनेशन टेस्ट किया जा चूका है।
इस मौके पर उनके साथ स्वस्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

