प्रवासी मजदूरों की राह हुई आसान

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
प्रवासी मजदूरों को लेकर देश की सियासत अभी गर्म है| सभी राजनीतिक पार्टियाँ आपदा के घड़ी में भी मजदूरों की आड़ में राजनीति करने में लगी हुई हैं|
देशभर से प्रवासी मजदूरों की ऐसी तस्वीरें आ रहीं हैं, जिसे देखकर कोई भी विचलित हो जाए| हालांकि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है|
जिससे प्रवासी मजदूर अपने घर जा सकें| लेकिन इन ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण बहुत सारे मजदूर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पैदल और भूखे पेट करने पर मजबूर हैं|
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए एक बेहतरीन कदम उठाया गया है|
इनके द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए एक पोर्टल (https://ndma.gov.in/en/) बनाया है| जिसके जरिये देश के तमाम प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है|
अन्य राज्यों में फसे प्रवासी मजदूर को आसानी से लाने का इंतजाम किया जा सकता है। उनके मूवमेंट के बारे में पता किया जा सकता है। इस पोर्टेल पर राज्यों के द्वारा पहले से तैयार डेटा को अपलोड किया जा सकता है।
जिसमे सभी मजदूरों नाम,पत्ता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भी होगा। सभी प्रवासी मजदूर का एक अलग से यूनिक आईडी बनाया जाएगा, जिससे आसानी से पता किया जा सकता है कि ये मजदूर अभी कहाँ है।

