पत्रकार भी है फ्रंटलाइन कोरोना वररियर्स: राधाकृष्णन

INN/Chennai, @Infodeaofficial 

जिस प्रकार से डॉक्टर, पुलिस और सफाई कर्मियों को फ्रंटलाइन कोरोना वररियर्स कहा जाता वैसे ही पत्रकार बंधू भी फ्रंटलाइन कोरोना वररियर्स होते है।

वह भी बिना विकट परिस्थिति की परवाह किये हुए अपने काम पर डटे रहते है। यह कहना है चेन्नई के विशेष नोडल ऑफिसर जे राधाकृष्णन का।

वह कहते है की कोरोना काल में भी पत्रकार अपने काम पर डटे हुए है और पल पल की खबर जनता तक पहुंचाते है।

अपनी जान को खतरे में डालकर काम करने वाले कुछ पत्रकार भी इस महामारी के प्रकोप से नहीं बचे। इसलिए यह जरुरी है अपने काम के दौरान पत्रकार अपनी सेहत का भी ध्यान रखे।

राधाकृष्णन सोमवार को चेन्नई प्रेस क्लब में पत्रकारों को आयुष मंत्रालय द्वारा तमिलनाडु सरकार को दी गई रोग निरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण देने आये थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा की तमिलनाडु में चेन्नई, चैंगलपट्टू, तिरुवल्लूर जैसे कुछ जिलों को छोड़कर के बाकी सभी जिलों में हमने कोरोना पर लगभग काबू पा लिया। चेन्नई में रोजाना लगभग 1000 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं।

कोरोनावायरस पर लगाम तभी पाया जा सकता है जब हम इसके सुरक्षा उपायों का बेहतर तरीके से पालन करें। इसके लिए जरूरी है कि हम हमेशा मास्क पहने।

समय-समय पर हाथों की सफाई करें, घर से बाहर निकलने पर हाथों में ग्लबस का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *