कोरोना से लड़ने के लिए लोगों की मदद की जरुरत: पलानीस्वामी

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
अगर हमे कोरोना को हराना है तो केवल सरकार व प्रशाशन के प्रयासों से यह संभव नहीं है। इसके लिए हमे लोगों की मदद की जरुरत पड़ेगी अगर राज्य की जनता हमारा साथ देती है तो हम लॉक डाउन के नियमों में भी छूट दे सकते है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी के पलानिस्वामी ने बुधवार को संकेत दिया की लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। लॉकडाउन के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों के सहयोग की बहुत जरुरत पड़ेगी।
राज्य में आर्थिक गतिविधियों को दुबारा शुरू करना बहुत जरुरी है। इससे आम व ख़ास सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। आर्थिक गतिविधि तभी संभव है जब लॉक डाउन के नियमों में सरकार को लोगों की मदद मिले। उन्होंने कहा, लोगों को सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। आपके सहयोग से लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में कोविड-19 को नियंत्रित करने संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया और सभी जिले के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
गौरतलब है की तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहाँ बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के मामले 9,227 हो चूका हैं। केवल चेन्नई में 5262 मामले है और राज्यभर में मरने वालों की संख्या 64 हो गयी है।

