एप्प के माध्यम से अब 24 घंटे मिलेगी स्वस्थ्य सुविधा
अस्पताल जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे होगा इलाज

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
लॉक डाउन में लोगों को घर बैठे स्वास्थय सुविधा मुहैया करने के लिए चेन्नई महानगर निगम ने एक टेलीमेडिसिन एप्लीकेशन जीसीसी विडमे लांच किया। लॉक डाउन के कारन लोगों का घर से निकलने पर मनाही है, ऐसे में जो लोग छोटी मोती बीमारी से ग्रस्त होते है उनके लिए महानगर निगम ने यह सुविधा शुरू की है।
चेन्नई महानगर निगम के विशेष नोडल अधिकारी ने बताया को लॉक डाउन में लोगों को अस्पताल आने से रोकने के लिए यह सुविधा शुरू की गयी है।
अभी सारे अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है ऐसे में उन्हें ऐसे लोगों के संपर्क में आने से रोकने के लिए यह सुविधा शुरू की गयी है।
इस एप्प का उपयोग कर लोग 24 घंटे डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माधयम से मुफ्त में इलाज के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इस एप्प का लांच चेन्नई महानगर निगम के विशेष नोडल अधिकारी जे राधाकृष्णन ने किया।
इस कंसल्टिंग के दौरान अगर किसी मरीज़ में कोरोना के लक्षण मिलते है तो डॉक्टर इसकी जानकारी कण्ट्रोल रूम को देंगे और सम्बंधित जोन के अधिकारी उस व्यक्ति की जांच करेंगे।
इस एप्प के माध्यम से बूढ़े, बच्चे, गर्भवती स्त्री को भी स्वस्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी ताकि उनलोगों को घर से बहार न निकलना पड़े।

