नाबालिक के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

INN/Chennai, @Infodeaofficial

क नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। घटना तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के येम्बल अरनथांगे गांव की है।

सात साल की दलित बच्ची मंगलवार शाम से ही लापता थी। इसके माँ बाप दिहाड़ी मजदुर का काम करते है। जब ये लोग घर लौटे तो बच्ची को घर में नहीं पाया।

बुधवार की शाम उसका शव उसके घर के पास के तालाब के पास से मिला। उसके कपडे फटे हुए थे और शरीर पर काफी निशान थे।

पुलिस में मामले की शिकायत की गयी और गुरूवार को आरोपी को पकड़ भी लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अरुण शक्ति कुमार का कहना है की मनगलवार की शाम आरोपी ने बच्ची का पीछा किया जब वह खेलने के लिए निकली आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयाश।

किया.बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके सीने पर और सर पर पथ्थर से प्रहार किया.उसने कबूल किया है उसने इस घटना को अकेले अंजाम दिया है .

लेकिन गांव वालों का कहना है की उसने अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दिया . उनको शक है उसके साथ इस घटना में कुछ और लोग भी शामिल है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *