विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
प्रदेश में स्वस्थ्य व्यस्था में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश में 108 और 104 एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की।
इस सेवा के तहत 1088 नए एम्बुलेंस जोड़े गए। सेवाओं को दुरुस्त करने का के उद्देश्य से डॉक्टर दिवस पर इस नयी व्यवस्था की शुरुआत की गयी।
मुख्यमंत्री ने (104 और 108) वाहनों को विजयवाड़ा के बेंज सर्कल में हरी झंडी दिखा कर रवाना की। इसके बाद सभी एम्बुलेंस को एक साथ प्रदेश के अलग अलग ज़िलों के लिए रवाना किया गया।
सभी एंबुलेंस आधुनिक तकनीकी सुविधा और दवाइयों से लेस है। इन वाहनों में मुख्य रूप से ऑक्सिजन सिलेंडर और वेंटिलेटर उपलब्ध होंगे। इसके साथ इन्फ्यूजन पाइप और सुविधाजनक स्ट्रेचर भी होंगे।
इसके लिए प्रदेश सरकार ने 203 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के लिए हर साल 319.93 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इन सेवाओं को राज्य में पहली बार उपलब्ध किया जा रहा है।
Leave a Reply