वेलूर चुनाव के लिए मुरली कुमार विशेष पर्यवेक्षक (व्यय) नियुक्त

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

पूर्व आईआरएस अधिकारी मुरली कुमार को वेलूर सीट पर 5 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक (व्यय) नियुक्त किया गया है। वे पिछले महीने ही महानिदेशक (जांच) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

पूर्व में जब वेलूर लोकसभा का चुनाव रद्द किया गया था उस वक्त मुरली कुमार चेन्नई के महानिदेशक (आयकर) थे। वेलूर में पिछले चुनाव की घोषणा के समय 11 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे जो मतदाताओं को वितरित करने के लिए जमा किए थे। उस समय विशेष पर्यवेक्षक (व्यय) मधु महाजन थे। तब मुरली कुमार के नेतृत्व में चुनाव के दौरान 61.76 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

वेलूर लोकसभा सीट के लिए तमिलनाडु की अन्य सीटों के साथ ही चुनाव होना था लेकिन डीएमके नेता के एक सहयोगी के यहां कथित तौर पर भारी नकदी मिलने के बाद इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था।

इससे पूर्व अप्रेल 2017 में भी तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर भारी मात्रा में नकदी की जब्ती के चलते रद्द कर दिया था। वेलूर लोकसभा सीट की मतगणना 9 अगस्त को होगी। कुमार 1983 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *