केके नगर में बनेगा दुर्घटना पुनर्वास केंद्र : मुख्यमंत्री

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने बुधवार को कहा कि 40 करोड़ की लागत से केके नगर में दुर्घटना पुनर्वास केंद्र बनेगा। विधानसभा के नियम 110 के तहत विभिन्न घोषणाएं करते हुए उन्होंने कहा कांचीपुरम के करापट्टी में स्थित अरिगनार अण्णा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में 120 करोड़ की लागत से उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
राज्य के 32 जिलों में 49 करोड़ की लागत से मल्टी डिसीप्लीनरी क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होगा। 6.72 करोड़ की लागत से परामर्श कें्रद स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 32 जिलों में 80 लाख की लागत से 28 प्रकार की दवाओं के वितरण की क्षमता वाली स्वचालित दवा वेंडिंग मशीने लगाई जाएगी।
सरकारी अस्पतालों की सुविधा में सुधार करने के लिए माइ हॉस्पिटल माइ प्राइड नामक योजना शुरू की जाएगी। परिवहन विभाग के लिए घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस साल 600 करोड़ की लागत से 2 हजार नई बसें संचालित की जाएगी।
इसके अलावा 50 करोड़ की लागत से दस नए सरकारी बस डीपो अपग्रेड किए जाएंगे। डेयरी विभाग के लिए भी उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की।

