उपराष्‍ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

पराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्‍हें बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्‍य का अवतार माना जाता है। मैं कामना करता हूं कि यह उत्‍सव हमारे देश में शान्ति, सामंजस्‍य और समृद्धि लाए।

उपराष्‍ट्रपति का संदेश निम्‍नानुसार है:

‘‘गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं अपने देशवासियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देता हूं। गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्‍हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्‍य का अवतार माना जाता है।

किसी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश के नाम का स्‍मरण और उच्‍चारण करना भारत की एक सामान्‍य परंपरा है, ताकि सभी प्रकार की बाधाएं दूर हों और सफलता मिले।

मैं कामना करता हूं कि यह पर्व अपने देश में शान्ति, सामंजस्‍य और समृद्धि लाए।’’   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *