चेन्नई.महानगर के मडिपाक्कम इलाके में एक डायग्नोस्टिक लैब के मालिक ने गुस्से में आकर रविवार रात को अपने ही लैब की महिला कर्मचारी पर एसिड डालदिया। इस घटना में महिला कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गई है, जिसे ईलाज के लिए कीलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला ६० फीसदी जल गई है। इस मामले में पुलिस न मामला दर्ज कर लैब के मालिक राजा (३५) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मडिपाक्कम के वानुवम पट्टी निवासी आंनद की पत्नी यमुना (२४) एनएसके रोड पर लैब में काम करती है। पुलिस ने बताया कि रविवार को यमुना का काम में मन नहीं लग रहा था। काम पूरा होने के बाद लैब मालिक राजा ने उसे डांटा तो दोनों में जमकर कहासुनी हुई। तीखी कहासुनी होने के बाद राजा ने आपा खो दिया और लैब में रखा एसिड उस पर उड़ेल दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर लैब में मौजूद अन्य लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल भेजा। पुलिस लैब मालिक राजा को गिर तार कर उससे पूछताछ कर रही है।