प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए भारतीय रेल पूरी तरीके से तैयार

INN/Prayagraj, @Infodeaofficial

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए भारतीय रेल पूरी तरीके से तैयार है। इसके लिए भारतीय रेल ने विशेष योजना बनाई है जिसके देश भर से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही साथ स्टेशन पर यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, ट्रेन के अंदर खानपान और सुरक्षा से संबंधित सभी जरूरी उपायों पर ध्यान दिया गया है।

महाकुंभ के दौरान विशेष स्नानों के दिन प्रयागराज में चार से पांच करोड लोग स्नान करेंगे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ तीर्थ यात्री आएंगे। इसी के मद्देनज़र भारतीय रेल 933.62 करोड रुपए की लागत से इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा का विकास कर रहा है जिसके अंतर्गत 494.90 करोड़ की लागत से यात्री सुविधाओं में वृद्धि, और 438.72 करोड़ की लागत से रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण शामिल है।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन और इसके आसपास पढ़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग क्षमता भी बढ़ाई जा रही है साथ ही साथ इन स्टेशनों पर सार्वजनिक शौचालय, खानपान स्टॉल, उद्घोषणा पूछताछ डिस्प्ले आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं भी प्रदान की जाएगी।

विशेष सुविधा जैसे लैगेज ट्रॉली बुकिंग, व्हीलचेयर सेवा, टैक्सी और होटल बुकिंग जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति भी इन रेलवे स्टेशनों पर “मे आई हेल्प यू” बूथ के जरिए की जाएगी। प्रयागराज के लिए देशभर से 1225 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां भी चलाई जाएगी। वहीं यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा मशक्कत ना करना पड़े इसके लिए भारतीय रेलवे 550 से ज्यादा अतिरिक्त टिकट खिड़किया भी खोलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *