उद्धव सेना एमवीए नहीं छोड़ रहें है: संजय राउत
विधानसभा के नतीजों के बाद महाविकास आघाड़ी में फुट की चल रही अटकलें

INN/New Delhi, @Infodeaofficial
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ा बहुमत मिला, वहीं महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा। इस चुनाव में महायुति की सफलता के बाद जल्द ही राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। सरकार बनाने को लेकर महागठबंधन के नेताओं के बीच हलचलें जारी हैं।
हालाँकि, दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी की विफलता के कारण, अब महाविकास अघाड़ी में पार्टियों द्वारा मंथन बैठकें की जा रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में शिवसेना ठाकरे गुट के हारे हुए उम्मीदवारों के साथ-साथ जीते हुए विधायकों और पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई है।
इस बैठक में पदाधिकारियों ने कुछ अलग-अलग बातें रखीं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने राय व्यक्त की कि उन्हें आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहिए। कुछ पदाधिकारियों रुख गठबंधन के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए ऐसा है खासकर आने वाने महानगरपालिका के चुनाव।
हालांकि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कोई दरार नहीं है। उन्होंने अफवाहों को निराधार बताया और पुष्टि की कि उद्धव सेना एमवीए नहीं छोड़ रही है। राउत ने कहा कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अगर कोई यह (अफवाहें) कहता है तो यह उनकी निजी राय हो सकती है। जब हमने आम चुनाव जीता तो किसी ने नहीं कहा कि उद्धव सेना को गठबंधन से अलग हो जाना चाहिए।’

