नेल्लोर बरसाहिद दरगाह में रोटी महोत्सव

स्वर्ण तालाब में छोड़ा 12 किलो की रोटी का हिस्सा

 विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18 

ग्रामीण महिला के साथ गृह मंत्री ने बदली रोटी

हां पूर्व मेयर अब्दुल अजीज ने नेल्लोर बरसाहिद दरगाह स्थित स्वर्ण तालाब में 12 किलो की रोटी का एक हिस्सा छोड़ा। उनके साथ जिला तेदेपा अध्यक्ष बिदा रविचंद्र भी थे। इस दौरान पूर्व मेयर अब्दुल अजीज ने कहा लोक कल्याणकारी रोटी राज्य के कल्याण के लिए छोड़ी गई।

 

रोटी त्यौहार में आने वाले सभी लोगों को टीडीपी नेताओं ने कल्याणकारी रोटी बांटी। महोत्सव में गृह मंत्री मेकतोटी सुचरिता भी पहुंचे और दरगाह में विशेष प्रार्थना की।

मंत्री अनिल कुमार यादव, विधायक रामारेड्डी प्रताप कुमार रेड्डी और ग्रामीण वाईसीपी नेता भी गृह मंत्री के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। ग्रामीण महिला के साथ गृह मंत्री ने रोटी की अदलाबदली की।

उसके बाद उन्होंने आयोजित अन्नदान में भाग लिया। उन्होंने सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *