संत तेजस्वरूप ने ग्रहण की दीक्षा

गंगा मैया के तट पर विधि विधान से ली

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

मिलनाडु पॉन ब्रॉकर्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष संत तेजस्वरूप ने गंगा तट पर विधि विधान से दीक्षा ग्रहण कर ली। अब उन्हें स्वामी तेजानन्द महाराज के नाम से अलंकृत किया जाएगा।

12 साल पहले सांसारिक जीवन त्याग कर भक्ति, आत्मकल्याण और परोपकार का मार्ग चुना और वृन्दावन धाम स्थित आश्रम में रहते हुए स्वयं को आश्रम के पीठाधीश्वर की शरण में दे दिया।

स्वामी तेजानन्द महाराज ने विश्वास दिलाया कि वे अपने जीवन के उद्धार के उद्देश्य के साथ ही व्यापारियों के लिए पहले से भी ज्यादा निश्चिंत होकर नि:स्वार्थ सेवा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *