जैन संस्कार विधि : निरंतर गतिशील चरण

स्वरुप चन्द दाँती, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 
वानाग्राम, चेन्नई स्थित श्रीमति मंजूदेवी श्री धरमचंद लूंकड़ (अध्यक्ष आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति, चेन्नई), श्रीमती आशादेवी – केवलचन्द माण्डोत (उपाध्यक्ष श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा) के नवप्रतिष्ठान महावीर सिरेमिक वर्ल्ड कजारिया प्राइम प्लस तमिलनाडु के एकमात्र नए शो रूम का शुभारम्भ संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पादित हुआ! 
नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण एवं मंगल भावना पत्रक की स्थापना के साथ अभातेयुप ह्री संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार विधि सम्पादित करवाई! संस्कारक श्री गजेंद्र खांटेड़ एवं संस्कारक श्री संतोष सेठिया एवं सहयोगी की भूमिका श्री किस्तूरचंद मुथा ने निभाई।
जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी देने एवं तेयुप चेन्नई को प्राप्त अनुदान पर, अभातेयुप और तेयुप चेन्नई की ओर से अध्यक्ष श्री प्रवीण सुराणा ने बधाई संप्रेषित की।
संस्कारक द्वारा वृहद मंगलपाठ से संस्कार विधि परिसम्पन्नता के साथ मंगल भावना पत्रक प्रदान किया! इस अवसर पर लूंकड़, माण्डोत परिवार के साथ तेरापंथ समाज के एवं अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *