चेन्नई का प्रथम ई-रिक्शा शोरूम श्री वाहन ट्रांसवर्ल्ड

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

चेन्नई का प्रथम ई-रिक्शा शोरूम श्री वाहन ट्रांसवर्ल्ड के नाम से 26 जनवरी को चेन्नई के विनायकपुरम कोलत्तूर जगह पर श्री सायर चंद जी नाहर के कर कमलों द्वारा उद्घाटन हुआ!

अतुल ऑटो के इस ई-रिक्शा का कई सालों से चेन्नई की जनता को इंतजार रहा ! 42 साल पुरानी अतुल ऑटो कंपनी के डीलरशिप श्री वाहन ट्रांसवर्ल्ड ने ली !

यह शोरूम पूरी सुविधा सेवा और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है ! अतुल जैनयून ऑयल भी यहां पर मिलता है ! विभिन्न मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहनों का संग्रह यहां पर देखने को मिलता है !

इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए श्री दीपचंद जी लुनिया श्री तेजाराम जी सीरवी और चेन्नई के अतुल कंपनी के श्री प्रदीप अनीश भी यहां मौजूद थे!

इसी प्रांगण में दो पहिया वाहन इलेक्ट्रिक ई वॉलेट कंपनी की फ्रेंचाइजी भी श्री वाहन ने ली इसका उद्घाटन फूलचंद जी नाहर ज्ञानचंद यशवंत संचेती और नेमीचंद दिलीप बोहरा ने किया!

जैसे कि सब जानते हैं इलेक्ट्रिक वाहन देश का भविष्य है और इसे आगे बढ़ाने के लिए चेन्नई में तीन मॉडल डर्बी पोलो और पोनी को ग्राहकों के समक्ष लांच किया गया अनेकों गणमान्य अतिथि गणों की सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *