अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग शुभारंभ पूजा अर्चना और ध्वजारोहण के साथ हुआ, अब तक आए 5121पशु

INN/Lucknow, @infodeaofficial
अजमेर के पुष्कर में आज अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत पूजा अर्चना और ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से की गई। विदेशी सैलानियों ने नगाड़े बजाकर अतिथियों का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने ध्वजारोहण किया और पुजारियों ने पूजा करके पुष्कर मेले के शांति के साथ संपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की।
पहले दिन ऊंट संरक्षण को लेकर मेले ऊंट रैली का आयोजन किया गया जिसका लुत्फ मंत्री सुरेश रावत सहित अन्य पर्यटकों ने सेल्फी और क्लिप्स लेकर उठाया। विदेशी सैलानियों और भारतीयों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। ऊंटों की रंगीन साज सज्जा से प्रभावित होकर पर्यटकों ने फोटो खींचे। विदेशी सैलानियों के लिए ऊंट और नगाड़ों का वादन आकर्षण का केंद्र रहा।
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ.सुनील घीया ने बताया कि अब तक की रिपोर्ट के अनुसार 1836 ऊंट आ चुके हैं और कुल पशुओं की संख्या 5121है। अभी और पशुओं के आने की संभावना है। ऊंट के संरक्षण के लिए आज मेले ग्राउंड से लेकर नए मेले ग्राउंड तक ऊंट रैलेका आयोजन किया गया।
मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि सभी को साल भर इस मेले का इंतजार रहता है, देशी विदेशी संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मेले में सुरक्षा के इंतजाम के साथ जो भी कमियां हैं उन पर काम किया जा रहा है।

