बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का मनाया जन्मदिन

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का जन्मदिन यहां यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के पब्लिक पार्क स्थित कार्यालय में मनाया गया।
भाजयुमो नेता पवन महनोत ने बताया कि रांका के कार्यालय में केक काटा गया व मुरलीमनोहर गौशाला में सात कार्टून गुड़ गायों को वितरित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, जितेन्द्र सिंह राजवी, घनश्याम रामावत, मनोज पडि़हार, कुलदीप ओझा, टेकचन्द यादव, रमेश सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, राजू जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

