पाली संसद ने उठाया प्रवासी मजदूरों का मुद्दा

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
पाली के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री, पी.पी.चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री के साथ राज्य के अन्य विधायकों एवं सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया|
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार की मानें तो प्रवासियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें वापस लाने में करीब एक साल का समय लगेगा | ऐसे में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग होगा, प्रशासन और डॉक्टर्स के लिए बड़े विकट हालात होंगे।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अन्य राज्यों की सरकारों से प्रवासियों और मजदूरों रोजगार के साधनों को कोरोना महामारी के बचाव नियमों के तहत जल्द आंरभ करने की सलाह दी।
नित नए नियमों से राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों को कराए अवगत चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो लॉकडाउन संबंधित नए दिशा-निर्देश जारी होते है, उसे कलेक्टर्स और राज्य सरकार के माध्यम से विधायकों ओर सांसदों सहित जनप्रतिनिधियों को समय पर अवगत नहीं करवाया जा रहा है।
सही समय पर जनप्रतिनिधियों को जानकारी मिलने से लॉकडाऊन के समय अपने कार्यालय से फँसें हुए लोगों को गाईड़ किया जा सकता है।
ई-पास अनपढ़ मजदूरों के लिए बनाना संभव नहीं, सरकार ऑफलाईन भी करे व्यवस्था सांसद चौधरी ने ई-पास जारी करने के संबंध में मजदूरों की विशेष समस्या को रखते हुए कहा कि अनपढ़ मजदूरों को ऑनलाईन पास बनाने में दिक्कते आती हैं|
अतः राज्य सरकार ऑफ लाईन पास की प्रक्रिया को जल्द आरंभ करें। साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले इन मजदूरों के लिए उनकी योग्यतानुसार भविष्य में रोजगार के साधनों को उपलब्ध करवाने हेतु ठोस कदम उठाए।
विदेशों से लौटेगें प्रवासी: भारत सरकार की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को कराया अवगत सांसद ने विदेशों में फँसे लोगों को केन्द्र द्वारा लाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन में फँसे करीब 14800 विद्यार्थियों/लोगों को पहले चरण में लाने की व्यवस्था की है। जल्द ही दूसरे चरण के तहत 15 मई से लाने का कार्य आरंभ होगा।
पाली में आई.टी.आई.आर. के लिए तैयार डी.पी.आर. पर राज्य की सहमति से चीन के बाहर जाने वाली कम्पनियों को राजस्थान लाने की संभावनाए। लाखों नए रोजगार के अवसर भी मिल सकेगें। सांसद चौधरी ने पश्चिमी राजस्थान में संसदीय क्षेत्र पाली में (पाली व जोधपुर) के बीच प्रस्तावित आई.टी.आई.आर. के लिए तैयार डी.पी.आर. सहमति प्रदान कर केन्द्र सरकार को भेजने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चीन के बाहर जाने वाली कम्पनियों को राजस्थान लाने की संभावनाओं के साथ-साथ लाखों नए रोजगार अवसर के बारे में जानकारी दी।
सांसद विडियों संवाद कार्यक्रम के तहत सोजत व सुमेरपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद चौधरी ने वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच आयी समस्याओं के मण्डल स्तर पर समाधान हेतु भाजपा मण्डल अध्यक्षों की भूमिका सहित अन्य विषयों को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पाली एवं जोधपुर जिलों के मण्डल अध्यक्षों से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद कर स्थिति की जानकारी ली।

