जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल विश्वासभूषण हरिचंदन से की मुलाकात

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल विश्वासभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। यह मुलाकात सोमवार शाम राजभवन में हुई।
मुख्यमंत्री के साथ सरकार की सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी भी मौजूद थे।उनकी यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली।
कोरोनावायरस के मद्देनजर, राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बजटसत्र को संबोधित।
बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल मिले और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाये जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा भी की।

