गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति का संदेश

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, हम सबके लिए सत्य, अहिंसा, सौहार्द, नैतिकता और सादगी के मूल्यों के प्रति पुनर्समर्पित करने का विशेष अवसर है। सत्य, अहिंसा और सर्वोदय मानवता के प्रति महात्मा गांधी के अनेक संदेशों के आधार रहे हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने संदेश में कहा है

गांधी जी का पूरे विश्व में सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मान्यता दी है। गांधीवाद के मूल्य और विभिन्न पद्धतियां केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।

गांधी जी की दृष्टि और कार्यों में व्यक्तिगत तथा सामूहिक जीवन का प्रत्येक आयाम समाहित है। उन्होंने हमें सामुदायिक एकता, अस्पृश्यता की समाप्ति, महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण का मार्ग दिखाया।

स्वच्छ भारत मिशन को एक आंदोलन का रूप देकर देशवासियों ने राष्ट्रपिता को सच्ची श्रृद्धांजलि दी है। समावेशी विकास, सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता व ईमानदारी गरीबों को स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा, किसानों को सहयोग तथा जल संसाधनों का प्रभावी उपयोग आदि पर हमारे राष्ट्र का विशेष ध्यान गांधी जी के विचारों के अनुरूप है।

आइए हम सब मिलकर महात्मा गांधी की विरासत को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *