हम सरकार बना रहे है: नायब सैनी
INN/Chandigadh, @Infodeaofficial
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने पंचकूला स्थित पंचकमल में पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पंचकूला प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों का धन्यवाद किया।
आपसी सौहार्द में एक सफल चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने पर सभी प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने चुनाव में लगे कर्मचारियों, अधिकारियो, हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों, अधिकारियो समेत पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का भी धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने जनता की आवाज उठाई और लोगों को प्रेरित करने का काम किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंन्त्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि 8 को हम सरकार बना रहे है , मेरे पास सभी रिपोर्ट है।8 को जनता देगी जवाब, ये कहेंगे ईवीएम खराब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो और जजपा का भी वोट बैंक है उनसे पूछा कितनी सीट आएंगी।
सीएम ने कहा की एग्जिट पोल की अपनी एक थ्योरी है लेकिन हम अलग तरीके से काम करते है ओर लोगों से जानकारी लेते है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम अकेले सरकार बना रहे है , किसी की जरूरत पड़ेगी तो व्यवस्था सभी है। सीएम ने कहा हर व्यक्ति को सम्मान देते है , चौधरी बीरेंद्र सिंह को हमने जितना सम्मान दिया आज तक उतना कांग्रेस ने सम्मान नही दियाअशोक तंवर को पूरा सम्मान दिया ।अशोक तंवर के पैर में चक्कर है एक जगह टिक नही सकते।