शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब ने राजद की ली सदस्यता

INN/Patna, @Infodeaofficial

बिहार में उपचुनाव से पहले राजद ने बड़ा दाव खेला है। आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बाहुबली और पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब को पार्टी की सदस्यता दिलायी। हालांकि, ये दाव राजद पर उलटा पड़ता हुआ दिख रहा है। इसे लेकर एनडीए ने मोर्चा खोल दिया है, बीजेपी अब लोगों को पूराना लालू राज याद दिला रही है।

बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इन चार सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए एनडीए और महागठबंधन अपने-अपने स्तर से जोर लगा रही है। इस बीच, राजद ने बड़ा दाव खेल दिया है, आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इसके साथ ही, तेजस्वी यादव ने खुद हरी टोपी पहनाकर ओसामा शहाब का पार्टी में स्वागत किया।

उपचुनाव से पहले राजद का ये दाव अब उसके लिए परेशानी का सबब बनता दिख रहा है। इससे लेकर एनडीए ने मोर्चा खोल दिया है, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राजद अपराधियों की पार्टी है। अपराधी और भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव का गहना है, 20 साल से बिहार की जनता लालू को हार रही है आगे 5 साल भी हरायेगी आएगी।

ओसामा शहाब और हिना शहाब के राजद में शामिल होने से एक बार फिर से बीजेपी को लालू राज याद दिलाने का मौका मिल गया है। बीजेपी 2005 से पहले बिहार में अपराध और अपहरण उद्योग को याद दिला रही है। बड़ी बात ये है कि अभी से करीब करीब 3 महीने पहले तक ओसामा शहाब मारपीट और गोलीबारी के एक मामले में जेल में बंद थे।

बता दें कि इससे पहले शनिवार देर रात को ओसामा राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा मीडिया के सामने बोलने से हिचकते दिखे। बार-बार तेजस्वी यादव ने उन्हें कुछ बोलने की रिक्वेस्ट की, लेकिन वह कुछ नहीं बोले। ओसामा ने बस इतना कहा कि आप बोल दिए वह ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *