महिलाओं को मिले पुलिस भर्ती आरक्षण का लाभ: नीतीश कुमार
INN/Patna, @Infodeaofficial
बिहार देश का पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दरोगा पद के लिये नियुक्ति पत्र दिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने हाथों से 1239 दरोगा को नियुक्ति पत्र बांटा, इस खास मौके पर अपने सम्बोधन में नितीश कुमार ने कहा कि पुलिस भर्ती में महिलों को भी 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
बिहार ने इतिहास रच दिया है। बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बन चुका है, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दरोगा पद के लिये नियुक्ति पत्र मिल चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस खास मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
तीन में से एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमैन शामिल हैं। मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं, जो दरोगा बनी हैं, जबकि रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमैन हैं। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस खास मौके पर प्रदेश के सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आलोक राज समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।