मतदाता सूची में खुद सही कर सकेंगे गलती

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037

तदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अब मतदाता खुद ही उस गलती को सही कर सकेंगे। यह कहना है राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू का।

इसके अलावा गलती सुधारने के लिए आयोग की ओर से एलेक्र्स वैरीफिकेशन कार्यक्रम 1-30 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद साहू ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और मतदाता पत्र में गलतियों को सही कराएं।

गलतियां सही करने के लिए मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा अनुमोदित दस्तावेज दिखाना होगा। यह परिवर्तन एपिक नम्बर देकर ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

इस जांच के बाद मदर रोल अगले साल जनवरी में प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए राज्यभर में 2,3,9 और 10 नवम्बर को विशेष कैम्प भी लगाया जाएगा।

आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने की बात पर साहू ने कहा इसकी मांग केवल एक पार्टी ने की है। इस विषय पर सभी राजनैतिक दलों में आम सहमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *