मजबूर और बेसहारा को भोजनदान करने में जुटे चेन्नई के कुछ युवा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
चेन्नई के हार्बर विधानसभा क्षेत्र में लॉक डाउन के बाद फसे गरीब और मजूर लोगों की मदद के लिए कुछ युवा साथ मिलकर भोजन दान कार्यक्रम चला रहे है। ये लोग रोजाना 250 भोजन के पैकेट तैयार कर मजबूर और बेसहारा लोगो को ये पैकेट बाटते है।
चेन्नई के भेजा इकाई से जुड़े पवन सिंह राजपुरोहित भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है। वह बताते है की वह और उनके कुछ मित्रों ने लॉक डाउन के बाद फसे लोगो की मदद के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है।
वो और उनके साथी खुद मिलकर इस भोजन को तैयार करते है और उसे पैक कर साहुकारपेट व अन्य इलाकों में बाटते है। जिस किसी को इस सेवा की जरुरत है वह उनसे 9789 820 191 नंबर पर संपर्क कर सकते है।







