भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में यूपी सहभगिता शीर्ष पर

INN/Lukhnow, @Infodeaofficial
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। देश में अब तक 10 करोड़ से अधिक सदस्य बीजेपी बना चुकी है। पूरे देश में यूपी अभी शीर्ष पर है। यूपी ने दो करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर रिकार्ड कायम किया है। प्रदेश में बीजेपी का लक्ष्य है कि उसे मिले लोकसभा सीटों में मिले मतों का 75 प्रतिशत लोग उसके सदस्य बने। केन्द्रीय मंत्री हों या प्रदेश सरकार के मंत्री, सीएम से लेकर आम पदाधिकारी तक पार्टी ने पार्टी से जोड़ने के लिए सभी को लक्ष्य दिया था। भाजपा का कहना है कि लोग केन्द्र में मोदी सरकार के दस सालों के कार्य प्रदेश में योगी सरकार के सात सालों की उपलब्धियों से प्रभावित होकर पार्टी से जोड़ रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान अभूतपूर्व व ऐतिहासिक सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। सदस्यता अभियान के साथ ही चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण हो रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नए लोग भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बन रहे है।
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024’ के अंतर्गत अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ देश वासियों द्वारा ग्रहण की गई भाजपा की सदस्यता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों-सिद्धांतों के प्रति अटूट विश्वास तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के प्रति आमजन के अथाह समर्थन का द्योतक है।
‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से ओतप्रोत भाजपा परिवार में सभी नवागत सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन! प्रधानमंत्री जी के अद्वितीय नेतृत्व और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ‘भाजपा परिवार’ का समाज के हर वर्ग, प्रत्येक समुदाय और सभी क्षेत्रों में तीव्रता से विस्तार हो रहा है। 10 करोड़ नए सदस्यों की ऐतिहासिक उपलब्धि, उसकी एक विराट झांकी है।
बीजेपी का संगठन पर्व 2024 पर सदस्यता अभियान का क्रम जारी है और सक्रिय सदस्यता अभियान भी चल रहा है। भाजपा का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ा जाए और पार्टी को एक महाआकार दिया जाए।

