नागपुर उत्तर विधानसभा आरक्षित सीट कांग्रेस का एक अभेद किला

INN/Mumbai, @Infodeaofficial

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नागपुर शहर के अंतर्गत 6 सीटें आती हैं। जिन पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सीट सहित तमाम दिग्गजों की किस्मत दाव पर है। इस बीच महायुति और महाविकास आघाड़ी के नेताओं के अपने अपने चुनावी मुद्दे हैं।

महाराष्ट्र की उपराजधानी,ऑरेंज सिटी और जीरो माईल के नाम से मशहूर नागपुर एक तेजी से बढ़ता हुआ महानगर और मुंबई- पुणे के बाद महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। नागपुर शहर में विधानसभा की कुल 6 सीटें हैं-नागपुर उत्तर, नागपुर दक्षिण, नागपुर पूर्व, नागपुर पश्चिम,नागपुर उत्तर,नागपुर मध्य,नागपुर दक्षिण-पश्चिम। देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

वह यही से विधायक भी हैं नागपुर उत्तर विधानसभा सीट आरक्षित है, जिसे दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ ने कांग्रेस का एक अभेद किला बना दिया है। पिछली बार भाजपा ने 6 में से 4 सीटें हांसिल की थी। भाजपा को उम्मीद है कि 2 मेट्रो लाइन,फ्लाइओवर, चार चरणीय यातायात व्यवस्था,समृद्धि मार्ग,इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमृत मिशन जैसे कार्यों की बदोलत सभी सीटें जितने में कामयाब रहेगी।

वहीं काँग्रेस, भाजपा पर प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन बढ़ाने जैसे गंभीर आरोप लगा रहीं है। कॉंग्रेस को भरोसा है कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन का लाभ उसे होगा और परिणाम उनके पक्ष में होंगे।

एक अनुमान के मुताबिक नागपुर जिले में लगभग 44.94 लाख लोग मतदाता सूची में पंजीकृत हैं , जिनमें से लगभग 23.66 लाख लोग शहरी क्षेत्र में पंजीकृत है। लोक सभा चुनाव के बाद 1.42 लाख नए शहरी मतदाता जुड़े हैं। देखना दिलचस्प होगा कि तमाम वादों के बीच जनता किसे चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *