पाली में जल्द हो आई.टी.आई.आर की स्थापना: चौधरी

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

पाली के सांसद, पी.पी.चौधरी ने प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व अन्य आला अधिकारियों को पश्चिमी राजस्थान में प्रस्तावित आई.टी.आई.आर की स्थापना के लिए अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है|

इस कार्य के लिए ज़मीन उनके संसदीय क्षेत्र, पाली में निर्धारित है| उक्त भूमि सरकारी होने के कारण इसे आवाप्त करने की भी आवश्यकता नहीं है|

इस सम्बन्ध में पाली के जिला कलेक्टर द्वारा 22,000 एकड़ भूमि को दो चरणों में आवंटन के लिए चिन्हित भी किया जा चुका है| इसके अतिरिक्त और भूमि की आवश्यकता होने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है|

उन्होंने अपने पत्र में कोरोना वायरस के कारण चीन से कई देशों की नाराज़गी का हवाला देते हुए कहा कि कई विदेशी कंपनियाँ भारत का रूख करेंगी और इसका फायदा पाली को भी मिलना चाहिए |

आई.टी.आई.आर. की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा|

साथ ही साथ भारत में आयात किये जाने वाले प्रतिवर्ष 4 लाख करोड़ इलेक्ट्रॉनिक्स जिसमें 70 हज़ार करोड़ के मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स पर कंट्रोल कर विदेशी मुद्रा कोष को बचाया जा सकेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *