चेन्नई एयरपोर्ट में उद्घोषणा हिंदी व अंग्रेजी भाषा के अलावा तमिल भाषा में भी

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

मिलनाडु में तमिल भाषा के पति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। यहां के नेता और आमजन तमिल भाषा के प्रति काफी संवेदनशील हैं। गाहे-बगाहे यहां के नेता और मंत्री केंद्रिय संस्थानों में तमिल भाषा के प्रयोग पर जोर देते आ रहे हैं।

इसी क्रम में एक नई कड़ी तमिलनाडु के तमिल आधिकारिक भाषा, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के मंंत्री के. पांडिराजन ने जोड़ा है। उन्होंने नगर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंंत्र प्रभार) हरदीप एस पुरी को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह चेन्नई एयरपोर्ट पर जो उद्घोषणा की जाती है वह हिंदी व अंग्रेजी भाषा के अलावा तमिल भाषा में भी की जाय।

उन्होंने इस संदर्भ में इससे पहले 24 सितम्बर 2019 को भी हरदीप एस पुरी को पत्र लिखा था। पत्र का जवाब देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने के पांडीराजन को बताया है कि नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध मेें सभी एयरलाइन को एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जहांं तक हो सके वे एयरपोर्ट पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल भाषा में भी उद्घोषणा करने पर विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *