वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए लोअर बर्थ का आरक्षण कोटा बढ़ाया
आईएनएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों को तथा 45 वर्ष से अधिक की महिला यात्रियों व गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ के कुल आरक्षण कोटा में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ोत्तरी निम्न अनुसार होगी :
श्रेणी | संशोधित
(प्रति कोच में लोअर बर्थों की संख्या) |
||
सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेन | राजधानी/दुरन्तो/पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन | ||
श्रेणी के एक कोच में | श्रेणी के एक से अधिक कोचों में | ||
शयनयान | 6 | 7 | – |
3 एसी | 4 | 4 | 5 |
2 एसी | 3 | 4 | 4 |
वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों तथा 45 वर्ष से अधिक की महिला यात्रियों व गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कुल आरक्षण कोटा निम्न है :
श्रेणी | प्रति कोच में लोअर बर्थों की संख्या | |
सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेन | राजधानी/दुरन्तो/पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन | |
शयनयान | 6 | – |
3 एसी | 3 | 4 |
2 एसी | 3 | 3 |