दी बेंगलोर कैफे को मिला वर्ष 2019 का इजी डायनर फूडी अवार्ड

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

हर के शांतिनगर क्षेत्र में स्थित दी बेंगलोर कैफे को वर्ष 2019 का इजी डायनर फूडी अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड समारोह यहां के होटल आईटीसी में आयोजित हुआ था।
शुद्ध शाकाहारी, उत्कृष्ट तथा स्वादिष्ट व लजीज व्यंजनों की श्रंखला में लोगों की पहली पसंद बने दी बेंगलोर कैफे की डायरेक्टर श्रीमती उषा राजेश मुथा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि स्वाद एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में दी बेंगलोर कैफे उत्कृष्ट मापदण्डों पर सदैव खरा उतरेगा।
इस अवसर पर कैफे के पार्टनर्स में आशीष लुणावत, दिनेश पोरवाल, रवि गर्ग व भाव शुक्ला भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *