दो अक्टूबर से युद्धस्तर पर एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का उपयोग बंद हो : गौड़ा

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को जनता से एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होने का अनुरोध करते हुए दो अक्टूबर से युद्धस्तर पर इसका उपयोग बंद करने का आह्वान किया।

गौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस बारे में स्पष्ट आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि इसे भी स्वच्छ भारत अभियान की तरह गंभीरता से लेना चाहिए।

मोदी ने नागरिकों का दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करने का आह्वान किया था।

गौड़ा ने यहां केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में एक छात्रावास का उद्घाटन करने के बाद कहा, सभी संगठनों, दफ्तरों, संस्थानों, मंत्रालयों, कार्यालयों को हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए युद्धस्तर पर पहल करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *