एड्स कंट्रोल पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आईआईएन/चेन्नई,, @Infodeaofficial
एड्स कंट्रोल फेडरेशन नई दिल्ली और पेरम्बूर रेलवे अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आरपीएफ कर्मियों के लिए एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन चेन्नई डिवीजन और आरपीएफ जोनल हैडक्वार्टर के आरपीएफ कर्मियों के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई।
यही नहीं एड्स कंट्रोल फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष डा. आर.के. वर्मा और पेरम्बूर रेलवे अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञ ने एड्स पर परिचर्चा की। इसके बाद सीपीआर पर सेंट जॉन एम्बुलेंस टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में 163 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा हमें अपने कर्मचारियों और आम लोगों में एचआईवी के बारे के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है। जागरूकता से ही हम इस बीमारी के प्रकोप में आने से बच सकते हैं।

