भाषा किसी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है: उपराष्ट्रपति

डॉ. के शिवा रेड्डी को 28 वां सरस्वती सम्मान प्रदान किया

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

पराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि भाषा संरक्षण और विकास केवल विकास का दायित्व नहीं हो सकता और यह भी कहा कि इसे जन आन्दोलन का रूप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘समुदाय की सहभागिता भाषा के संरक्षण और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।’

वह आज नई दिल्ली में के. के. बिडला फाउंडेशन द्वारा आयोजित 28 वें सरस्वती सम्मान पुरस्कार समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सर्वाधिक योग्य व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिये हमारे विशाल देश की विभिन्न भाषाओं के साहित्य में रचनात्मक योगदान का निर्धारण करने हेतु एक प्रारूप के सृजन करने पर के.के. बिडला फाउंडेशन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं का संवर्धन एक ऐसा प्रयोजन है जो उनके हृदय के निकट है। उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी संस्कृति की जीवन रेखा होती है। उन्होंने कहा कि ‘हमें भाषाओं को संरक्षित करने, बढ़ावा देने एवं प्रसारित करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। अगर कोई भाषा मृत हो जाती है तो उस भाषा के साथ जुड़ी सांस्कृतिक पहचान, परम्पराएं और रीति रिवाज भी समाप्त हो जाएंगी।’

यह देखते हुए कि भाषा संरक्षण और विकास के लिये एक बहुकोणीय दृष्टिकोण की आवश्यकता है, उन्होंने लोगों से हर समय अपनी मातृ भाषा में बोलने की आवश्यकता की वकालत की, जब तक की अन्य भाषा में संवाद करना आवश्यक न हो जाए।

उपराष्ट्रपति का विचार था कि मातृ भाषा का संवर्धन प्राथमिक विद्यालय स्तर पर आरम्भ हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी राज्य सरकारों को प्राथमिक शिक्षा के दौरान मातृ भाषा को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि संबंधित स्थानीय भाषाओं का उपयोग राज्य प्रशासन द्वारा देश भर में व्यापक रूप से किया जाना चाहिए जिससे कि सेवाओं की दक्षता और प्रदायगी में सुधार आ सके। उन्होंने कहा ‘किसी भाषा को संरक्षित करने या बढ़ावा देने का सर्वश्रेष्ठ तरीका इसे व्यापक रूप से रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में लाना है।’

क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने की संसद की पहल के बारे में जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य सभा के सदस्य अब संसद में 22 अनुसूचित भाषाओं में से किसी में भी बोल सकते हैं और अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ-साथ भी अनुवाद भी उपलब्ध कराया जाता है और सदस्य उन भाषाओं में से किसी में भी अपने विचारों को संप्रेषित कर सकते हैं।

श्री नायडू ने सुझाव दिया कि हमारी भाषाओं और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिये प्रौद्योगिकी की ताकत का दोहन किया जाए। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं में अधिक से अधिक ऑन लाइन शब्दकोश, इनसाइक्लोपीडिया, ग्लोसरी, शोध लेख और खोज किए जाने वाले डाटा बेस का सृजन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ‘पुरानी पांडुलिपियों की सहजता से पुनःप्राप्ति के लिये इलेक्ट्रोनिक तरीके से उनका भण्डारण किया जाए।’

उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोगों को अपनी स्थानीय भाषाओं में कविताएं, कहानियां, उपन्यास एवं नाटक लिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग अपनी स्थानीय भाषाओं में बोल सकते हैं, लिख सकते हैं और संवाद कर सकते हैं, उनमें गर्व और आत्म सम्मान की भावना जागृत करने की तात्कालिक आवश्यकता है।’

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सभी राज्यों की आंचलिक भाषाओं और लोक साहित्य में पर्याप्त सामग्री विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाषा की सीख समावेशी विकास के लिये भी एक उत्प्रेरक है।

उपराष्ट्रपति का विचार था कि अच्छी कविता, साहित्य और लेखों को पढ़ने से न केवल नए विचार उत्पन्न होते है बल्कि वे हमें हास्य, प्रसन्नता और हृदय को जुड़ाने वाली भावनाएं भी प्रदान करती है। उन्होंने डॉ. के शिवा रेड्डी को बधाई दी जिन्होंने अपने तेलुगू काव्य संकलन ‘पक्काकी ओट्टीगिलाइट’ के लिये ‘सरस्वती सम्मान’ प्राप्त किया।

श्री नायडू ने कहा कि के शिवा रेड्डी न केवल तेलुगू बल्कि भारतीय साहित्य के सबसे बड़े कवियों में से एक है और वह अपने विशद लेखन और सहजता से विषयों और रूपों के साथ प्रयोग करने वाले एक ट्रेन्ड सेटर बन गए हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. शिवा रेड्डी में काव्यात्मक अभिव्यक्ति की एक पूरी श्रृंखला थी जिसमें मार्क्सवाद से लेकर मानवतावाद तक की गूंज थी। उन्होंने कहा कि वह शोषित और दमित व्यक्तियों के समर्थक रहे हैं।

इस अवसर पर के.के. बिड़ला फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती शोभना भरतिया, के.के. बिड़ला फाउंडेशन की प्रेसिडेन्ट नॉमिनी श्री प्रियव्रत भरतिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *